Mrunal Thakur Looks: मृणाल ठाकुर के ये देसी आउटफिट दिवाली लुक के लिए रहेंगे बेस्ट

Anjali Dahiya

नई शादी हुई है और पहली दिवाली है तो मृणाल ठाकुर के इस साड़ी लुक से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने रेड कलर की बेबी पोल्का डॉट साड़ी पहनी है, जिस पर खूबसूरत एंब्रॉयडरी का बॉर्डर है

एक्ट्रेस ने साथ में ग्रीन मीनाकारी, पर्ल और स्टोन वर्क का नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स के साथ ही जड़ाऊ कंगन पहने हैं

दिवाली को कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो रिच लुक भी दे और ज्यादा हैवी भी न हो तो मृणाल के इस लहंगा लुक से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने लाइट वेट यलो लहंगा कैरी किया है और साथ में फुल स्लीव हैवी ब्लाउज पेयर किया है, जिसपर मिरर वर्क है

 साथ में एक्ट्रेस ने लाइट वेट दुपट्टा लिया है, जिसपर खूबसूरत मिरर वर्क की गई लेस लगाई गई है

सिंपल सोबर लुक पसंद करती हैं तो मृणाल की तरह दिवाली के लिए फुल नेक कुर्ती और साथ में मैचिंग प्लाजो बनवाएं

डिजाइन के लिए फ्रंट पर क्रिस्टल के बटन लगवा लें, इस तरह का लुक काफी एलिगेंट लगेगा

दिवाली पर आप मृणाल ठाकुर की तरह रानी पिंक कलर की फ्लोर लेंथ फ्लोरल फ्रॉक कुर्ती भी बनवा सकती हैं

एक्ट्रेस ने वी नेक का फिल स्लीव सूट पहना है, इस तरह का सूट आपको फेस्टिव वाइब भी देगा और कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा