BOLLYWOOD

Mrunal Thakur Photos: एक्ट्रेस को है ब्रांड से परहेज, कपड़ों पर खर्चतीं हैं महज इतने रुपये

By PRIYA MISHRA

APR 04, 2024

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर 

हाल ही में अभिनेत्री को इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव पर कटाक्ष करते देखा गया था

अभिनेत्री ने अपने आउटफिट पर खर्च किए जाने वाले पैसों का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है

मृणाल ठाकुर ने कहा कि उनका मानना है कि कपड़े खरीदना पूरी तरह से पैसे की बर्बादी है 

उन्होंने कभी भी आउटफिट पर दो हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं किए हैं

एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने खुलासा किया कि वह महंगे डिजाइनर कपड़ों पर पैसे खर्च नहीं करती हैं

इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने अपनी पहनी हुई ड्रेस पर टिप्पणी किया 

एक्ट्रेस ने कहा ये मेरे कपड़े नहीं है मैं एक टॉप पर अधिकतम 2000 रुपये खर्च करती हूं

मुझे लगता है कि यह भी बहुत ज्यादा है क्योंकि जो भी चीज महंगी होती है आप उसे बार-बार नहीं पहन सकते

आपके वॉर्डरोब में एक क्लासिक स्टेटमेंट कलेक्शन रखना अच्छी बात है लेकिन इसके लिए एक ब्रांड पहनना पैसे की बर्बादी है

मैं उन पैसों को भोजन, कुछ पौधों, घर या ऐसी जमीन पर निवेश करना चाहूंगी जहां मैं खेती कर सकूं

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह स्टाइलिश रहने और महंगे कपड़ों पर खर्च करने से बचने के बीच संतुलन बनाकर चलती हैं