Khushi Srivastava
मृणाल ठाकुर की साड़ी स्टाइल्स बहुत ही फैशनेबल हैं। अगर आप भी इस सीजन में खास साड़ी पहनना चाहती हैं, तो मृणाल ठाकुर की इन शानदार साड़ियों से इंस्पीरेशन ले सकती हैं
पेस्टल कलर्स वेडिंग सीजन के लिए बहुत सॉफ्ट और चीक होते हैं
मृणाल ठाकुर को ब्रोकेड और जरी वर्क वाली साड़ियों में देखा गया है, जो वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट हैं
वेडिंग्स के लिए शिमरी साड़ियां बहुत ट्रेंड में हैं। मृणाल की तरह, आप भी शिमर और सीक्विन वाली साड़ी पहनकर ग्लैमरस लुक पा सकती हैं, जो किसी भी फंक्शन में आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाएगी
मृणाल ठाकुर ने अक्सर अपनी साड़ियों के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहने हैं, जो न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं, बल्कि साड़ी के लुक को एक एलिगेंट टच भी देते हैं
मृणाल की लेस वाली साड़ी किसी भी वेडिंग इवेंट में आपको एक स्टाईलिश लुक दे सकती है
मृणाल की साड़ी स्टाइल को कंप्लीट करने के लिए कुंदन और पोलकी ज्वेलरी का इस्तेमाल करना जरूरी है। यह साड़ी के साथ एक परफेक्ट मैच बनाती है और आपके लुक को और भी रॉयल बना देती है
मृणाल ठाकुर ने कई बार फ्लोरल प्रिंट्स वाली साड़ियां पहनी हैं, जो वेडिंग सीजन में एक फ्रेश और हल्का लुक देती हैं। इन साड़ियों को आप दिन के वेडिंग फंक्शन्स के लिए चुन सकती हैं
मृणाल ठाकुर अपने साड़ी लुक के साथ बहुत सिम्पल और नैचुरल मेकअप करती हैं, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। आप भी अपनी साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप रख सकती हैं, जिससे आपकी साड़ी और आपका लुक दोनों ही निखर कर आएंगे