Khushi Srivastava
क्रिसमस आने पर लोग बाजार से तरह-तरह के केक खरीदते हैं
क्या आप जानते हैं कि घर पर भी आसानी से मफिन केक तैयार किया जा सकता है
सामग्री लें: 2 कप ऑल - परपज़ आटा, 3 चम्मच बेकिंग पाउडर, ½ चम्मच नमक, ¾ कप चीनी, 2 अंडे, 1 कप दूध, ¼ कप वेजीटेबल तेल (फ्लेवर के लिए आप चॉकलेट सिरप, चॉकलेट चिप्स, चेरीज, वैनिला सिरप या स्ट्रॉबेरी सिरप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं)
एक बड़े कटोरे में आटा, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी को एक साथ मिलाएं इसके बाद बीच में एक गड्ढा बनाएं
एक छोटे कटोरे में दूध और तेल डालकर अंडे को कांटे से फेंटें
अंडे के मिश्रण को एक साथ आटे के मिश्रण में डालें; कांटे से जल्दी और हल्के से मिलाएँ जब तक कि यह थोड़ा गीला न हो जाए
अब मफिन कप में मिश्रण को चम्मच से डालें याद रहे कप को ऊपर तक नहीं भरना है, सिर्फ ¾ हिस्सा ही भरना है
प्री-हीटेड ओवन में लगभग 25 मिनट तक बेक करें
आपका मफिन केक तैयार है, इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाएं