Samiksha Somvanshi
इसके साथ ही JioStar के नए सब्सक्रिप्शन प्लान का खुलासा भी हो गया है।
JioStar के लॉन्च के साथ ही मुकेश अंबानी के तरफ से एक गिफ्ट भी मिल गया है, क्यूंकि इसका सब्सक्रिप्शन प्लान महज 15 रुपये से शुरू होगा।
अभी केवल JioStar की ऑफिशियल वेबसाइट ही लॉन्च हुई है, इसका स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अभी लॉन्च नहीं हुआ है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी मर्जर के बाद JioStar की वेबसाइट को लॉन्च किया गया है और यहां आपको कई सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेंगे।
JioStar पर आपको दो मेन कैटेगरी- स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) और दूसरी हाई डेफिनिशन (HD) में सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेंगे।
JioStar का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन 15 रुपये का है, यह दाम डिज्नी किड्स पैक और डिज्नी हंगामा किड्स पैक का है।
JioStar ने कई भाषाओं के टीवी चैनल के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, लेकिन आपको स्ट्रीमिंग के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।