By Ritika
Jan 29, 2024
Bollywood
15 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 17 अब 28 जनवरी को खत्म हो गया और इसके साथ ही शो को अपना विजेता भी मिल गया है
सलमान खान ने बिग बॉस 17 के विजेता की घोषण की, इसके साथ ही मुनव्वर फारूकी के सिर बिग बॉस 17 विजेता का ताज सज गया
बता दें, आखिर तक अभिषेक कुमार, मुनव्वर को कड़ी टक्कर देते रहें लेकिन फारूकी ये ट्रॉफी अपने साथ ले गए
मुनव्वर फारूकी ने 21 कंटेस्टेंट को पछाड़ कर जीत हासिल की, पूरे सीजन में उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही और लड़ाई व दोस्ती भी देखने को मिली
बिग बॉस विनर मुनव्वर को चमचमाती ट्रॉफी मिली जो काफी सुंदर है, उसके साथ ही उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये की मिले है
बता दें, सोशल मीडिया पर मुनव्वर को जीत का बड़ा दावेदार बताया जा रहा था लेकिन अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा आखिर तक उन्हें टक्कर देती दिखीं