Must Try Carrot Dishes : सर्दियों में जरूर खाएं गाजर से बने ये 10 Dishes

Khushboo Sharma

गाजर का हलवा
सर्दियों में गाजर का हलवा बेहद लोकप्रिय डिश है। इसमें गाजर, दूध, घी, चीनी और मावा डालकर स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जाता है

गाजर की सब्जी
गाजर को मसालों के साथ हल्के से भूनकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है, जिसे रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है

गाजर का रायता
गाजर को कद्दूकस कर दही में मिलाकर ताजे और स्वादिष्ट रायते का स्वाद लिया जा सकता है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन में मदद करता है

गाजर का सूप
गाजर का सूप सर्दी में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है और रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है

गाजर के पराठे
गाजर को आटे में मिलाकर स्वादिष्ट गाजर के पराठे बनाए जाते हैं। इन्हें दही या अचार के साथ खाया जा सकता है

गाजर और मटर की सब्जी
गाजर और मटर को मिलाकर एक स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी बनाई जाती है, जो सर्दियों में बहुत पौष्टिक होती है

गाजर का जूस
गाजर का जूस एक स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक पेय है, जो शरीर को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है

गाजर की कचौरी
गाजर को मसालों के साथ भरकर कुरकुरी कचौरी बनाई जाती है। यह स्नैक के तौर पर बहुत स्वादिष्ट होती है

गाजर और अदरक की चटनी
गाजर और अदरक से बनी चटनी, दाल या चावल के साथ खाई जाती है। यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती है और स्वाद में तीखी होती है