By Ritika
March 16, 2024
इंडोनेशिया का खूबसूरत द्वीप बाली अपने समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है, ऐसे में यहां कुछ मंदिर भी है अगर आप बाली जाएं तो इनकी भी यात्रा जरूर करें
बाली में कई प्राचीन मंदिर है, जो द्वीप की समृद्ध संस्कृति और इतिहास का प्रतीक हैं
पुरा तनाह लोट मंदिर हिंद महासागर के किनारे पर स्थित है और इसका निर्माण समुद्र देवी के सम्मान में किया गया है
पुरा उलूवातू मंदिर हिंद महासागर के ऊपर एक चट्टान पर स्थित है और इसका निर्माण भगवान शिव के सम्मान में किया गया है
लेम्पुयांग मंदिर बाली का एक प्राचीन मंदिर है, यह माउंट लेम्पुयांग की चोटी पर स्थित है, मंदिर की मुख्य विशेषता इसका विशाल दरवाजा है, जिसे 'स्वर्ग का द्वार' कहा जाता है
पुरा सरस्वती मंदिर अपनी अद्भूत नक्काशी के लिए फेमस है