हैवी ज्वैलरी-गोल्डन साड़ी पहन ऐसे तैयार हुईं थी नागा चैतन्य की दुल्हनिया

Anjali Dahiya

शोभिता ने शादी की फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो एकदम साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी

लॉन्ग नेकलेस से लेकर माथा पट्टी और नोज रिंग तक. शोभिता ने सोलह श्रंगार किया था. उन्होंने अपने लुक की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं.

शोभिता ने शादी की सारी रस्मों को ट्रेडिशनल तरीके से किया था. जिस वजह से उनकी खूब तारीफ भी हो रही है. फैंस उनकी फोटोज पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

शोभिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके यहां शादी में दो साड़ी पहनी जाती है. एक कांजीवरम और दूसरी व्हाइट-रेड कलर की.

शोभिता के दोनों ही लुक बहुत प्यारे थे. उनकी फोटो पर एक फैन ने लिखा- सबसे खूबसूरत ब्राइड.

बता दें शोभिता और नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं. उनकी शादी की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं. जिनमें से कुछ में दोनों रस्में निभाते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

शोभिता की शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सिंदूर भरते समय वो इमोशनल हो गई थीं.