Prachi Kumawat
हमने कई लोगों को अक्सर देखा है नाखून चबाते हुए
वैसे तो ये समस्या बहुत सामान्य मानी जाती है मगर इस बुरी आदत के बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है की, नाखून हमारे शरीर का वो हिस्सा होते हैं जहां बहुत सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पाए जाते हैं
जब कोई व्यक्ति नाखून चबाता है तो ये सारे कीटाणु और बैक्टीरिया उसके मुहं से होते हुए शरीर में चले जाते हैं
ये पेट और मुंह में कई प्रकार के संक्रमण और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं
विशेषरूप से ये समस्या बच्चों में काफी आम है
बता दें नाखून चबाने से दांतों और मसूड़ों पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है
आपको टूथ ग्राइंडिंग जैसी समस्या हो सकती है
ये आदत बैड ओरल हाइजीन का कारण बन सकती है