Khushi Srivastava
देवी भागवत पुराण के अनुसार हर साल नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों की सवारी कर धरती पर आती हैं
नवरात्रि में मां दुर्गा किस वाहन पर आएंगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नवरात्रि किस दिन शुरू है
हाथी की सवारीः यदि नवरात्रि रविवार या सोमवार के दिन शुरु हो रही है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं
घोड़े की सवारीः अगर नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार या मंगलवार के दिन होता है तो मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर आती हैं
पालकी की सवारीः वहीं अगर नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार के दिन हो रही है तो मां दुर्गा पालकी में बैठकर धरती आती हैं
नाव की सवारीः यदि नवरात्रि बुधवार को आरंभ हो रही है तो मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं
इस साल नवरात्रि रविवार को आरंभ होगी तो मां दुर्गा हाथी की सवारी कर धरती को आएंगी। हाथी की सवारी काफी शुभ मानी जाती है। इससे भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति संभव है