By Ritika
May 18, 2024
ऐसे कई बीज हैं जिन्हें खाने से विटामिन, प्रोटीन, खनिज और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं, ऐसे बीजों के बारे में जानते हैं
चिया सीड्स चिया सीड्स सेहत के लिए वरदान से कम नहीं, इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है साथ ही इनमें फाइबर, प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं
कद्दू के बीज सेहत के लिए कद्दू के बीज भी काफी अच्छे साबित होते हैं, इन बीजों में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन समेत कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, इन बीजों से पाचन और हार्ट हेल्दी रहता है
सफेद और काले तिल सफेद और काले तिलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को दूर रखते हैं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं
सूरजमुखी के बीज सूरजमुखी के बीज भी शरीर में एनर्जी के लिए अच्छा सोर्स है, इन बीजों में विटामिन ई होता है जो सेल्स को प्रोटेक्ट करता है, सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, फाइबर और विटामिन के भी गुण सोर्स है
अलसी के बीज ये बीज भी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा रखती हैं