Neelam Upadhyaya: कौन हैं Priyanka Chopra की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय?

Anjali Dahiya

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ शादी करने जा रहे हैं, उनकी शादी नीलम उपाध्याय से होने जा रही है

नीलम उपाध्याय को कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में देखा गया है, पहली बार उन्हें अटेंशन तब मिली थी जब उन्होंने एमटीवी के स्टाइल चेक किया था, 2012 में नीलम ने मिस्टर 7 के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था

इसके अलावा नीलम Action 3D, Unnodu Oru Naal, and Om Shanthi Om, में काम कर चुकी हैं, हाल के दिनों में फिलहाल उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना रखी है

जानकारी के मुताबिक, नीलम और सिद्धार्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, नीलम के परिवार को कुछ मेंबर ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं

हार्पर बाजार यूके के साथ इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था- 'हम इसे भारत लेकर गए ये काफी कूल था, क्योंकि मेरा भाई अपने मंगेतर से ऐप पर मिला था. पहली बार मैंने कुछ किया जिसके लिए वो खुश था. वो काफी अच्छे हैं'

सिद्धार्थ और नीलम को डेटिंग के दौरान कई बार स्पॉट भी किया गया था, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज भी पोस्ट करने शुरू कर दिए थे, और उसी के साथ उनका रिश्ता भी ऑफिशियल हो गया था

अगस्त 2024 में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने सगाई कर ली थी, उस दौरान पिंक लहंगा में नीलम काफी सुंदर लग रही थीं