Lifestyle

दही के साथ कभी न खाएं ये चीजें

By Ritika

April 03, 2024

दही में कैल्शियम समेत कई मिनरल्स होते हैं और ये कई विटामिन से भरपूर होता है कहा जाए तो ये शाकाहारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है

गर्मियों के दौरान दही खाना अच्छा होता है लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए आइए उनके बारे में जानते हैं

दही के साथ कभी भी आम नहीं खाना चाहिए, आयुर्वेद के मुताबिक, ये कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, मैंगो लस्सी न पिएं

दही-परांठे और चाय को साथ खाने की गलती न करें, दही को पचाना आसान है जबकि दूध देर से पचता है, इन्हें साथ खाना भारी पड़ सकता है

दही और केले का भी सेवन साथ में नहीं करना चाहिए इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, ऐसे में दही के 2 घंटे बाद आप केला खा सकते हैं

कुछ लोग दही के रायते में खीरा, प्याज और दूसरी चीजों को शामिल करते हैं लेकिन आपको दही के साथ कभी भी प्याज नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे पेट में दर्द या दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं

दही के साथ ऑयली फूड्स को खाने के बाद इसे पचाना आसान नहीं होता है, इससे कभी-कभी मतली या उल्टी लग सकती है