नए साल पर लागू होंगे नए नियम, LPG और PF में होंगे बदलाव

Rahul Kumar

 बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में कई बदलाव हुए हैं। इन बदलाव से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।

साल 2024 खत्म होने में केवल दो दिन बचे हैं और नए साल 2025 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जनवरी, 2025 से देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने वाले हैं

 जिनमें LPG की कीमतों से लेकर EPFO के नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस बार 1 जनवरी से क्या-क्या बदलेगा और इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

 हालांकि लंबे समय से देश में 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, लेकिन इस बार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

PF अकाउंट होल्डर्स को साल 2025 की शुरुआत में एक खास तोहफा मिल सकता है, जिसके जरिए ATM मशीन से PF के पैसों की निकासी संभव हो सकेगी।

 लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है. हाल ही में श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय PF निकासी को सुव्यवस्थित करने और सर्विस में सुधार करने के लिए अपने IT सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।