New Year 2025: डिनर में परोसें लजीज चिकन करी, नोट कर लें रेसिपी

Khushi Srivastava

अगर आप भी इस नए साल घर पर कुछ नया पकाना चाहते हैं तो ट्राई करें चिकन की ये रेसिपी

चिकन करी इसके लिए आपको चाहिए- 500 ग्राम चिकन, 2 बड़े प्याज, 2 टमाटर, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2-3 हरी इलायची, 2-3 बड़े चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 दालचीनी, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 तेज पत्ते, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1-2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 कप दही, स्वादानुसार नमक, धनिया पत्ते

इस आसान रेसिपी को बनाने के लिए चिकन पीसेस को धोकर सुखा लें

चिकन को दही, अदरक, लहसुन के पेस्ट और हल्के मसालों के साथ मैरीनेट करें

एक कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें खड़े मसाले और प्याज डालें। जब प्याज भूरा हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें

कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। मिश्रण को लगभग 7-8 मिनट तक पकाएं

चिकन के टुकड़ों को बर्तन में डालें और उन्हें लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं

1-2 कप पानी डालें और बर्तन को ढक दें। इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकने दें, या जब तक चिकन पूरी तरह पक कर नरम न हो जाए। इसके बाद नमक, मसाले और धनिया पत्ती डालें

लजीज चिकन करी तैयार है। इसे रोटी या पुलाव के साथ परोसें