Nimrat Kaur Glamorous Look: ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर कैमरे के सामने इठलाईं निमरत कौर

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस निमरत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां हाल ही में फैंस के साथ अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं

निमरत कौर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का हमेशा ही दिल जीता है, वहीं एक्ट्रेस 42 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखी

निमरत कौर ने लेटेस्ट फोटोशूट में टील ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए पोज देती नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस का लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है

42 साल की निमरत कौर इन तस्वीरों में कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं, उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं

एक्ट्रेस ने अपना लुक सेटल मेकअप, खुले कर्ली बाल और डार्क शेड की लिपस्टिक से पूरा किया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है

वर्कफ्रंट की बात करें तो निमरत कौर आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में देखा गया था, फिल्म से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था

वहीं काम के अलावा निमरत अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, पिछले दिनों एक्ट्रेस का नाम एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा जा रहा था