BOLLYWOOD

बिना जिम जाए भी इस खास तरीके से फिगर मेंटेन करती हैं नोरा फतेही

By ANJALI DAHIYA

FEB 01, 2024

लोगों के लिए फिगर मेंटेन करना हमाशा ही एक बड़ा टास्क रहता है, कई बार लोग डाइटिंग गोल सेट करके भी उसे फॉलो नही कर पाते

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही से फिटनेस एडवाइज ले सकते हैं

अदाकारा अपनी बोल्ड अदाओं और किलर डांसिंग स्किल्स से अक्सर सभी का ध्यान खींचती हुई नजर आती है

यह एक बार को सुनने में अजीब लग सकता है मगर यह सच है कि नोरा अपनी फिटनेस के लिए किसी खास रूटीन को फोलो नहीं करती हैं

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस हेल्दी डाइट लेती हैं जो कि पोषक तत्वों से भरपूर हो मगर इसके लिए कोई खास रूटीन नहीं है

आपको बता दें कि अदाकारा बोल्ड फिगर के लिए जिम में पसीना बहाने में यकीन नहीं रखती हैं

उनका जब मन करता है वो तब एक्सरसाइज करती हैं मगर इसमें भी हाइ इंटेंसिटी के वर्कआउट को अदाकारा अवॉइड करती हैं

 एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस के दम पर इंडस्ट्री में खुदकी एक खास पहचान कायम की है

डेली रूटीन में भी हसीना डांस के जरीए खुद को फिट करती हैं कोई भी अपना फेवरेट सॉन्ग चलाकर वो डांस करने लग जाती हैं

इंडस्ट्री की न्यूकमर अभिनेत्रियों की तरह नोरा फतेही को भी पिलेट्स करना काफी पसंद है

इससे जहां एक तरफ वो इससे अपना स्ट्रेस कम करती हैं वो वहीं अदाकारा खुद को एक्टिव भी रखती हैं