By Ritika
Jan 25, 2024
Bollywood
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया है
लेकिन अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है
बता दें, एनिमल के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर हाल ही में बवाल छिड़ा था जिसके बाद इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी
लेकिन अब रणबीर कपूर , बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर स्टारर ये फिल्म 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी
बता दें, नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है
नेटफ्लिक्स ने एनिमल का टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'हवा डेंस है और तापमान बढ़ रहा है'
आगे पोस्ट में लिखा है, 'एनिमल में उसके जंगली गुस्से का गवाह बनें, 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है'
मालूम हो, एनिमल फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है