अब Lok Adalat के लिए आप ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई, जानिए तरीका

Samiksha Somvanshi

लोक अदालत में मामला आपसी सहमति से ही सुलझा दिया जाता है।

नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को लग रही है। इस ख़ास दिन आप अपने केस का समाधान जल्दी और बिना किसी झंझट के करवा सकते हैं।

ट्रैफिक चालान हो या कोई और केस, आप लोक अदालत में उसे आसानी से निपटा सकते हैं।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है, ये तरीका सबसे आसान और पैसे की बचत वाला है।

सबसे पहले नेशनल लीगल सर्विसेस की वेबसाइट पर जाएं, "Online Application" पर क्लिक करें, वहां फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और सबमिट कर दें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद ईमेल पर कन्फर्मेशन और टोकन नंबर मिलेगा, इस नंबर से आप लोक अदालत में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

लोक अदालत गांव की पंचायत जैसा है, यहां दोनों पक्ष बातचीत से झगड़े का हल निकालते हैं और किसी तरह की लंबी कानूनी प्रक्रिया नहीं होती।

लोक अदालत कोर्ट का काम कम करने के लिए बनाई गई है। यहां ना महंगे वकील चाहिए, ना बार-बार तारीखें पड़ती हैं, सबकुछ जल्दी हो जाता है।

अगर आपका चालान कटा है तो लोक अदालत में इसका समाधान कर सकते हैं, इससे आपका काफी समय बचेगा और मामला आसानी से सुलझ जाएगा।