Viral

नर्स ने कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर पेशेंट के साथ किया डांस

By Ritika

April 02, 2024

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्स कीमोथेरेपी सेशन के दौरान कैंसर पेशेंट के साथ डांस कर रही है

वीडियो में देखा जा सकता है कमरा गुब्बारों से सजा हुआ है और नर्स जेशन नाम के एक कैंसर रोगी के साथ डांस कर रही है, वहीं अन्य लोग उसे चीयर कर रहे हैं

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अपने कीमोथेरेपी सेशन के दौरान, जेसन आमतौर पर एक अलग कमरे में रहता है, लेकिन यह दिन अलग था'

आगे लिखा है, 'वह इस तरह की एक्टिविटी का आयोजन कर रहा है जो मरीजों की प्रगति में मदद करता है और ट्रीटेंट और सेशन को अधिक सहनीय और खुशहाल बनाता है'

बता दें, ये क्लिप कोलंबिया के एक अस्पताल की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं