Vastu Tips
By Aastha Paswan
May, 20, 2024
Source: Google Images
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शिव जी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए?
जीवन में परेशानी का सामना कर रहे लोगों को शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है।
भगवान शिव की पूजा करते समय भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दौरान भोलेनाथ के प्रिय चीज को अर्पित करना चाहिए।
शिव जी की पूजा करते समय भोजन में खीर, हलवा, सफेद बर्फी, भांग, पंचामृत, दही, दूध, शहद और सूखा मावा अति प्रिय है।
शिव की पूजा करते समय 'शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च' मंत्र का जाप करना चाहिए।
सोमवार को शिव जी की पूजा करने से गृह क्लेश दूर होने लगता है। इसके साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह शांत होने लगता है। इसके साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करें। ऐसा करने से सफलता के योग बनने लगते हैं।