Ola के नए लांच हुए स्कूटर, आसानी से बन जाते है इन्वर्टर

Samiksha Somvanshi

Ola ने इन स्कूटर की बैटरी को चार्ज करने के लिए एक PowerPod भी लॉन्च किया है।

आप आसानी से इन स्कूटर की बैटरी को घर के इन्वर्टर में कन्वर्ट कर के घर का काम कर सकते है।

Ola PowerPod पर स्कूटर की 1.5kWh की एक बैटरी चार्ज होती है। चार्जिंग के साथ-साथ इसका इन्वर्टर 3 घंटे के लिए 500 वॉट तक का पावर बैकअप भी देता है.

ओला पावरपॉड से घर में LED बल्ब, सीलिंग फैन, टीवी, मोबाइल चार्जर और वाई-फाई राउटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान चलाए जा सकते हैं।

ओला का दावा है कि उसके पावरपॉड को सोलर एनर्जी स्टोर करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। ये फीचर गांव में बहुत काम का हो सकता है।

ओला पावरपॉड से ओला एसा जेड या ओला गिग की बैटरी भी चार्ज होती है।

अगर आप दो बैटरी लेते हैं, तब एक से स्कूटर चला पाएंगे और दूसरी बैटरी से घर पर इन्वर्टर का भी काम होता रहेगा।

कंपनी ने पॉवरपॉड की कीमत 9,999 रुपए रखी है और इसे आपको स्कूटर के अलावा अलग से खरीदना होगा।