Children's Day 2024: Pt. Nehru की सीख से लें जीवन में आगे बढ़ने की नई राह

Samiksha Somvanshi

आइए पढ़ते हैं जवाहर लाल नेहरू के कुछ अनमोल विचार जो व्यक्ति को जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने की राह दिखाते हैं।

सफलता उन्हें मिलती है, जो हमेशा अपने फैसले निडर हो कर लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।

असफलता तब होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं और किसी गलत राह पर निकल पड़ते है ।

हमारे अंदर सबसे बड़ी कमी यह होती है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम करते हैं, जबकि हमे ऐसा नहीं करना चाहिए।

जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है, इसीलिए तो कहते है दर के आगे जीत है।

संकट और गतिरोध जब होते हैं तो उनसे कम से कम यह लाभ होता है, कि वे हमें सोचने के लिए मजबूर करते है।

हमें थोड़ा विनम्र होना चाहिए, हो सकता है कि सच्चाई शायद पूरी तरह से हमारे साथ न हो।

दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तव में कैसे हैं।

जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है, इसलिए कर्म करने चाहिए फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।