Oppenheimer को Oscar में मिला 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन

By Ritika

Jan 27, 2024

Bollywood

एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2024 की पूरी लिस्ट आ गई है जिसके साथ ही 'ओपनहाइमर' फिल्म की चर्चा हर जगह बनी हुई है

अब ऐसा हो भी क्यों न जब क्रिस्टोफर नोलन द्वारा डायरेक्ट ओपनहाइमर को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है

जिसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग रोल और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसे नॉमिनेशन शामिल हैं

बता दें, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में सिलियन मर्फी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे

826 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने भारत में ही 130 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 6050 करोड़ की कमाई की थी

मालूम हो, फिल्म का एक सीन काफी चर्चा में रहा था, जिसमें भारत में ओपनहाइमर बना कलाकार अपने साथी कलाकार के साथ इंटिमेंट होता नजर आता है

वहीं, इस सीन में भगवत गीता भी नजर आती है, जिस कारण विवाद शुरू हुआ था