By Khushi Srivastava

Oppo Reno14 5G Diwali Exclusive Edition: Oppo ने लॉन्च किया अपना दिवाली एडिशन 5G स्मार्टफोन, कीमत केवल ₹40, 000

Oct 06, 2025

GADGETS

Oppo ने भारत में अपने नए Reno 14 5G Diwali Edition स्मार्टफोन को खास दिवाली के मौके पर पेश किया है।

फोन के पीछे मंडला डिज़ाइन, मोर के पंख, और दीए की लौ जैसे डिज़ाइन शामिल हैं, जो दिवाली की थीम को दर्शाते हैं – यानी अंधेरे पर रोशनी की जीत। फोन का रंग भी खास है – ये ब्लैक से गोल्डन में बदलता है।

Oppo Reno 14 दिवाली एडिशन में कुल चार कैमरे हैं- 50MP का रियर कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा – 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा।

फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट ₹39,999 की कीमत में लॉन्च हुआ है। हालांकि दिवाली ऑफर के तहत इसे आप ₹36,999 में खरीद सकते हैं। ये ऑफर ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Oppo इस दिवाली एडिशन के साथ कई बेहतरीन ऑफर्स दे रहा है। 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक, और पुराने फोन के बदले ₹3,000 तक का बोनस।

इसके अलावा, खरीदारों को Jio प्लान के साथ – 3 महीने का Google One 2TB क्लाउड स्टोरेज, Gemini Advanced एक्सेस, 10 ओटीटी ऐप्स का 6 महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 3 महीने की extended warranty, और 5000 रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने का मौका मिलेगा।