By Ritika
31 March 2024
संतरा खाने के बाद लोग इसके छिलके फैंक देते हैं, लेकिन आप इसके छिलके का इस्तेमाल किचन की सफाई में कर सकते हैं
संतरे के छिलके से आप सिंक को साफ कर सकते हैं, इसके लिए छिलकों को बेकिंग सोडा और लिक्विड सोप डालकर एक बर्तन में उबाल लीजिए
अब इस मिश्रण को सिक में डाल दीजिए और स्क्रबर में रगड़कर सिंक साफ कर लें
इस लिक्विड से आप स्टील के बर्तन को भी साफ कर सकते हैं
इस लिक्विड से आप लोहे की कड़ाही को भी क्लीन कर सकते हैं, इसके लिए आप कड़ाही में संतरे के छिलकों, विनेगर और बेकिंग पाउडर डालकर उबाल लें
इसके बाद 10 मिनट के बाद लिक्विड सोप डालकर कड़ाही को स्क्रब से क्लीन कर लीजिए, आप इससे तवा को भी साफ कर सकती हैं