BOLLYWOOD

गोवा में न्यासा देवगन, उर्फी जावेद और किम शर्मा संग ओरी ने जमकर की पार्टी, शेयर की इनसाइड फोटोज 

By ANJALI DAHIYA 

JAN 01, 2024

पूरा बॉलीवुड इस वक्त नए साल के जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच ओरी ने भी अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं

न्यासा देवगन इस तस्वीर में बेहद सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। न्यासा देवगन के की इस लपर उनके फैंस फिदा हो गए 

ओरी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं. जो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं 

ओरी के साथ इस पार्टी में एक्ट्रेस किम शर्मा को भी स्पॉट किया गया. पार्टी में एक्ट्रेस क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहने हुए काफी गॉर्जियस लग रही थी 

ओरी की पार्टी में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद भी नजर आ रही हैं. जो इस दौरान स्टाइलिश लुक में दिखी 

ओरी की इन तस्वीरों में उनके साथ श्रेया सरन भी नजर आ रही हैं. जो इस दौरान गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई 

बता दें कि ओरी बी-टाउन में सेलेब्स के काफी फेवरेट हैं. अक्सर वो बड़े-बड़े सितारों के साथ पार्टी करते हुए देखे जाते हैं 

ओरी ने अपने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें वो एक दो नहीं बल्कि कई हसीनाओं संग मस्ती करते दिखे