OYO New Guidelines: अब OYO में अनमैरिड कपल्स की नो एंट्री, जानें वजह

Khushi Srivastava

OYO की मदद से भारत के किसी भी शहर में सस्ता होटल ढूंढ़ना काफी आसान है

OYO होटल में अनमैरिड कपल्स को आसानी से रुम मिल जाता था

लेकिन हाल ही में कंपनी ने अपने नियमों में एक बड़ बदलाव किया है

इस बदलाव से अविवाहित कपल्स को थोड़ी परेशानी हो सकती है

कंपनी ने अविवाहित जोड़ों की एंट्री पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है

अब OYO होटल में चेक इन करते समय कपल्स को अपनी आइडी के साथ अपने रिश्ते का प्रमाण भी देना होगा

दरअसल कुछ सिविल सोसाइटी ग्रुप्स और स्थानिय लोगों ने कंपनी से अविवाहित कपल्स को होटल में रुम न देने की अपील की थी

इसके बाद ही कंपनी ने अपने नियमों में ये बदलाव किया है