Pakistani Drama: ये 5 पाकिस्तानी सीरियल्स एक बार देखने के बाद आपके फेवरेट बन जाएंगे

Anjali Dahiya

चुपके चुपके एक कॉमेडी से भरपूर ड्रामा है, जिसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो पढ़ाई से बचने के लिए शादी करना चाहती है

उसकी शरारतें और मजेदार घटनाएँ शो को बेहद दिलचस्प बनाती हैं, इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं

काला डोरिया एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है जिसमें दो परिवारों की कहानी है जो हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं

उनकी खट्टी-मीठी तकरारें और रोमांटिक पल दर्शकों को खूब पसंद आते हैं

सुनो चंदा साल 2018 में रिलीज हुआ यह शो पाकिस्तान के सबसे पसंदीदा शो में से एक है

यह कहानी दो लोगों की है जिनकी शादी मजबूरी में होती है, लेकिन बाद में दोनों के बीच प्यार हो जाता है, इसका कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण इसे खास बनाता है

फेयरी टेल शो के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और यह यूट्यूब पर उपलब्ध है

यह एक हल्की-फुल्की और रोमांचक कहानी है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं, जो इसे फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट बनाते हैं

रोमियो वेड्स हीर 2018 में आया एक रोमांटिक-कॉमेडी शो है, इसकी कहानी में एक ऐसे कपल को दिखाया गया है जो शादी के बाद अपनी जिंदगी में आने वाली मजेदार परेशानियों का सामना करता है