Anjali Dahiya
पर्ल टैसल्स लेस लगा यह ब्लाउज बहुत सुंदर दिख रहा है, इस तरह की लेस लगवाने से आपके ब्लाउज का लुक इन्स्टेन्ट बढ़ जाता है
इसका केप स्लीव्स भी उतनी ही सुंदर है, जिससे इस लहंगे का लुक बढ़ रहा है
पलक ने भले ही इस ब्लाउज को लहंगे के साथ पहना है लेकिन आप इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं, बस ध्यान यह रखना है कि इसके साथ प्लेन साड़ी ज्यादा खूबसूरत लगेगी
प्लेन ब्लाउज पर अगर आप अलग से लेस लगवाती हैं, तो ब्लाउज के साथ साड़ी का लुक भी बढ़ जाता है
यहां पलक की ऑरेंज साड़ी तो खूबसूरत दिख ही रही है, इसके साथ का ब्लाउज भी उतना ही सुंदर लग रहा है
एक रेड ब्लाउज सबके पास होना चाहिए, और अगर यह स्लीवलेस हो तो इसकी बात ही अलग है
रेड ब्लाउज की खासियत है कि इसे आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं, फिर चाहें साड़ी का रंग गोल्डन, ब्लैक, यलो, ग्रीन, पिंक ही क्यों न हो
शोल्डर पर जूलरी टच वाला यह ब्लाउज बहुत सुंदर और रिच लुक में है, यह एक स्लीवलेस ब्लाउज है, जिससे पर्ल की लेयर्स बांह पर आ रही है
ब्लाउज स्वीटहार्ट नेकलाइन और डीप प्लंजिंग लुक में है, इस खूबसूरत ब्लाउज को पलक ने शीयर साड़ी के साथ पहना है, जो बहुत सुंदर दिख रही है
मरून कलर का यह ब्लाउज वी नेकलाइन के साथ सुंदर दिख रहा है, यह एक स्लीवलेस ब्लाउज है, जिसे पलक ने मरून कलर के प्लेन लहंगे के साथ पहना है
इस पर गोल्डन वर्क है, जो ज्योमेट्रिक पैटर्न में सुंदर दिख रहा है, इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है