Ibrahim और Sreeleela की ये तस्वीरें देख Palak Tiwari हो जाएंगी उदास

Arpita Singh

इब्राहिम अली खान वैसे तो पलक तिवारी के साथ एंजॉय करते कई बार दिखाई दिए हैं। लेकिन इस बार सैफ अली खान के लाडले साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आए हैं।

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को आज साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ देखा गया। दोनों का एक साथ स्पॉट होना इस तरफ इशारा कर रहा है कि इब्राहिम बहुत जल्द श्रीलीला का फिल्म के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

इब्राहिम अली खान और श्रीलीला की जो फोटोज सामने आई हैं उनमें सैफ के बेटे श्रीलीला को गले लगाते नजर आए।

एक तस्वीर में श्रीलीला और इब्राहिम एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते नजर आए। उनकी ये फोटोज उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की तरफ इशारा कर रही हैं।

इस दौरान श्रीलीला को कैजुअल लुक में देखा गया। लाइट पिंक कलर की ब्रालेट के साथ ब्लू डेनिम जैकेट और रफ जीन्स पहने दिखाई दीं।

अपने लुक को एक्ट्रेस ने पिंक स्लीपर्स, ईयररिंग्स औरम खुले बालों के साथ पूरा किया था। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं इब्राहिम की बात करें तो वे डार्क ग्रीन शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखे। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया था।

इस दौरान इब्राहिम श्रीलीला की मां से भी मिलते दिखे। वे उनका हाथ पकड़कर उनसे बात करते नजर आए।

श्रीलीला को इस दौरान ऑफ व्हाइट साड़ी में देखा गया, जिसे उन्होंने डार्क ग्रीन ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

इब्राहिम और श्रीलीला ने एक साथ पैपराजी को पोज दिए। बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि इब्राहिम और श्रीलीला फिल्म 'दिलेर' में एक साथ नजर आएंगे।

पर्सनल लाइफ पर इब्राहिम अली खान को लेकर खबरें हैं कि वे श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।