Khushi Srivastava
सामग्री: पनीर, आटा, प्याज (कटा हुआ), हरी मिर्च (कटी हुई), धनिया पत्ती, नमक, और जीरा
एक बर्तन में आटा, नमक, और थोड़ा सा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें
पनीर पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया, और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें
गूंथे हुए आटे से छोटी लोइयां बनाएं और एक लोई को बेलकर उसमें पनीर का मिश्रण भरें
अब भरवां लोई को हल्के हाथ से बेलकर पराठा बना लें
एक तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें। पराठा डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें
गरमागरम पनीर पराठे को दही, अचार या चटनी के साथ परोसें
स्वादिष्ट गर्मागर्म पनीर पराठे का आनंद लें