By Khushi Srivastava
Oct 12, 2025
माता-पिता को अपने बच्चों को ये सिखाना बहुत जरूरी है कि हमेशा बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
अपने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट जरूरी सिखाना चाहिए, ताकि वो अपने समय को व्यर्थ न जानें दें।
अपने बच्चे को हमेशा चीजें बांटना सिखाइए, ताकि वो लोगों की मदद कर सके। जरूरतमंदों के साथ चीजें बांटना ही सच्ची इंसानियत है।
उसे इस बात को भी बताना चाहिए कि कभी भी हार से हारना नहीं बल्कि इससे सीखना चाहिए।
रोज किताबों से दोस्ती करना, नई बातें सीखना और सवाल पूछना! ये सब आदतें अगर शुरुआत से डाल दी जाएं, तो बच्चा जीवनभर ज्ञान की रोशनी में आगे बढ़ेगा।
जितना हो सके अपने बच्चों को गलत आदतों और मोबाइल फ़ोन से दूर रखना चाहिए, ताकि वो गलत आदत से दूर रहे।