Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा को किस बॉलीवुड हसीना से लगता है डर?

Anjali Dahiya

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाती हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं, ऐसे में क्या आप यकीन कर पाएंगे कि वो बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से काफी डरती हैं

दरअसल परिणीति चोपड़ा का ये किस्सा बी-टाउन की एक फेमस एक्ट्रेस से जुड़ा हुआ है, इसका खुलासा खुद परी ने ही किया था, जब वो सालों पहले कऱण जौहर के शो में पहुंची थी

इस शो में परिणीति चोपड़ा ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ शिरकत की थी, इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से काफी ज्यादा डरती हैं

परी ने कहा था कि, ‘कैटरीना कैफ फिटनेस के मामले में बहुत ही स्ट्रिक्ट है, जब भी फिटनेस की बात आती है तो वो एक स्कूल टीचर की तरह बन जाती हैं’

एक्ट्रेस ने बताया था कि, ‘जब भी वो जिम में वर्कआउट करती हैं और अगर वहां कैट आ जाएं तो मैं काफी घबरा जाती हूं

क्योंकि वो आते ही पूछती हैं कि कितनी देर साइकिल चलाई, तो अगर मैंने 15 मिनट कहा तो वो स्पीड बढ़ाकर कहती हैं कि अच्छा पांच और मिनट करो'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘मुझे कैटरीना की बॉडी काफी पसंद है और मैं खुद भी उनकी तरह ही बनना चाहती हूं’

वर्कफ्रंट की बात तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था, जिसमें वो दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई है, दोनों की शादी पिछले साल यानि साल 2024 में हुई थी