Ayush Mishra
हर साल लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण वाकई में लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसी जगहों का एक्यूआई लेवल कई बीमारियों को आमंत्रित करने के लिए काफी है।
डीपीयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पिंपरी, पुणे के चिकित्सा निदेशक के मुताबिक, जरूरी नहीं है कि ज्यादा ऊंचाई पर रहने से सभी पर्यावरणीय खतरे दूर हो जाएं।
ग्राउंड लेवल ओजोन लेयर, मौसम की स्थिति के आधार पर बढ़ सकता है और ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच सकता है।
आपको बता दें कि ऊंचाई पर रहने वाले लोगों के लिए सांस से जुड़ी कुछ परेशानियों को पैदा कर सकता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओजोन समय से पहले मृत्यु, डैमेज्ड फेफड़े, हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कैंसर का कारण बन सकता है। मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसी जगहों पर ज्यादा ऊंचाई पर रहना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
अगर आप 16वें फ्लोर पर रहते हैं तो आपकी ब्रीदिंग एयर काफी ज्यादा प्रदूषित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16वें फ्लोर से ऊपर रहना, वायु प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स को आमंत्रित करने जैसा है।
Source- Pinterest