Health
By Pratibha
Dec ,26, 2023
साल 2023 में वजन घटाने के लिए कुछ बहुत ही बेहतरीन और असरदार नुस्खे ट्रेंड में रहे हैं। आइए जानें ये घरेलू नुस्खे कौन-से हैं, जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं
वजन घटाने के लिए नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन बेस्ट साबित होता है। इसके लिए आपको सुबह के समय एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू और शहद को मिक्स करना होगा। बता दें कि आप नींबू और शहद से बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं
शहद और नींबू पानी
जीरा सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इस नुस्खे के लिए आप जीरे को रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं, आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा
जीरा पानी
सर्दियों में अजवाइन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस पानी से वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आप अजवाइन को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख सकते हैं। अगली सुबह इसे उबालें और छानकर पी लें
अजवाइन
वेट लॉस के लिए मेथी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। इन बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये बीज शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बूस्ट करने का काम करते हैं, इससे वजन कम होता है
मेथी के बीज
वेट लॉस की बात करें और ग्रीन टी का जिक्र न हो, ये मुमकिन नहीं है। अगर आप हेल्दी तरीके से अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद करते हैं
ग्रीन टी
करौंदा खाने में बहुत खट्टा और टेस्टी होता है। इसके अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वजन घटाने के लिए करौंदे के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को सुधारता है
करौंदा