Lifestyle

Women's Day पर अपनी गर्ल गैंग के साथ बनाएं Delhi घूमने का प्लान

By Aastha Paswan

Mar, 7, 2024

8 मार्च का दिन दुनियाभर में Women's Day के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन महिलाओं के अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करने और लाइफ में उनके योगदान के लिए उन्हें thankyou कहने का दिन होता है।

कोई अपनी स्पेशल lady के लिए गिफ्ट प्लान करता है, तो कोई बुके देता है, कोई डिनर प्लान करता है, तो कुछ लोग अलग तरह से उन्हें सरप्राइज करते हैं

अगर आप इस दिन को अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो आप उनके साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।

दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपनी गैंग के साथ जा सकते हैं। 

कनॉट प्लेस दिल्ली की सबसे हैपनिंग जगह है कनॉट प्लेस। जहां आकर आप तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स, शॉपिंग, फन और कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकती हैं।

हौज खास यहां भी सुबह से लेकर शाम तक अलग ही रौनक नजर आती है। यहां भी कई सारे कैफे हैं, जहां दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हुए लाइव म्यूजिक को भी एन्जॉय किया जा सकता है।  

साकेत आप दोस्तों के साथ यहां भी आउटिंग का प्लान कर सकती हैं। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज़ में आप नेचर को एन्जॉय करते हुए अपने सोशल मीडिया के लिए अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करा सकती हैं।