By Khushi Srivastava
Sept 17, 2025
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज हम पीएम मोदी के विशेष दिन पर जानेंगे कुछ लाभकारी योजनाएं।
1. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) यह योजना 2014 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य हर भारतीय को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना था। इसके तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुले, जिससे सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) संभव हो सका।
3. आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत गरीब और कमजोर वर्गों को प्रति परिवार ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है।
2. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) इस योजना का उद्देश्य 2022 तक सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराना था। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को सब्सिडी के साथ घर मुहैया कराए गए।
4. सुकन्या समृद्धि योजना यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की गई थी। इसमें माता-पिता अपनी बेटी के लिए एक खाता खोल सकते हैं, जिसमें अच्छा ब्याज मिलता है और टैक्स छूट भी है।
5. Startup India: स्टार्टअप इंडिया यह योजना नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई। इसमें नए उद्यमों को टैक्स में छूट, फंडिंग और आसान रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
6. अटल पेंशन योजना (APY) इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देना है। इसके तहत नामांकन करने वाले को 60 साल के बाद हर माह ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन मिलती है।