Social
By Pratibha
Jan ,22, 2024
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्यावासियों के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है।
इस समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न जगत से हस्तियों अयोध्या पहुंचे।
पीएम मोदी ने मंदिर परिसर के मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारे प्रभु राम आ गए हैं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन मेरा चित्त अभी भी उस पल में लीन है।
पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी, ये कलैंडर पर लिखी तारीख नहीं बल्कि नए कालक्रम का उत्सव है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं भारत की न्यायपालिका का, जिसने भारत की लाज रख ली। प्रभु राम की मंदिर भी न्यायबद्द तरीखे से बना।
ये क्षण अलौकिक, पवित्र है। आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है।
मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए महसूस कीजिए राम आग नहीं ऊर्जा है, राम समाधान है, राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।
ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम व्यापक हैं, राम चेतना भी हैं, राम चिंतन भी हैं, राम वर्तमान हैं, राम अनंतकाल हैं।