PM Modi ने बताया स्मार्टफोन की लत छोड़ने का तरीका

By: Nisha Pathak

Feb 3, 2024

Gadgets

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि मोबाइल फोन पर चाहे कितने भी अच्छे कंटेंट क्यों ना आते हो, लेकिन उन्हें देखने का एक सही निर्धारित करना चाहिए

मोबाइल जानकारियों का एक सोर्स है, लेकिन हमें उसका कब और कितना इस्तेमाल करना चाहिए, यह हमारी समझ पर निर्भर करता है

घर में मोबाइल फोन यूज़ करने को लेकर कुछ नियम होने चाहिए, जैसे खाना खाते हुए घर में मोबाइल या किसी भी गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, घर में एक No Gadget Zone बनाना चाहिए, जहां घर का कोई भी सदस्य कोई भी गैजेट्स ना रखें

हमें टेक्नोलॉजी को बोझ नहीं समझना चाहिए, हम इससे बच नहीं सकते, लेकिन हमें इसका सही इस्तेमाल करना सीखना बहुत जरूरी है