भारतीय बाजार में POCO F7 होगा लॉन्च, जानें खासियतें

Himanshu Negi

POCO ने भारतीय बाजार में कई दमदार फीचर और किफायती कीमत में स्मार्टफोन पेश कर रखे है।

कंपनी एक और नया स्मार्टफोन POCO F7 को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।

स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर जैसे 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

यह डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

50MP का मेन SONY का कैमरा मिल सकता है। साथ ही फ्रंट में सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। 

7,550mAh की  बैटरी मिलने की संभावना है।

90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

POCO F7 में दमदार Snapdragon 8s Elite का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।