Lifestyle

संजीवनी की तरह असरदार होती है फली

By Pratibha

March,10,2024

हरी सब्जियां खाने से सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। इन्हीं में ये एक है ग्वार फली। यह एक प्रकार की बीन्स वाली हरी सब्जी है, जिसका सेवन करने से आपको कई रोगों से बी छुटकारा मिलता है। इस स्टोरी में डाइटीशियन पूजा सिंह से जानें ग्वार फली खाने के फायदे-

ग्वार फली के पोषक तत्व- फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर के अलावा ग्वार फली में विटामिन के, सी, ए व प्रोटीन के गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं

ग्वार फली की तासीर कैसी होती है? ग्वार फली को डाइट में एड करना बेहद गुणकारी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है

एनीमिया का जोखिम घटाए ग्वार फली का सेवन करने से एनीमिया होने का खतरा कम होता है। यह फली आयरन का बेहतरीन सोर्स होती है

मजबूत हड्डियों के लिए  हड्डियों को मजबूती देने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस के गुणों से भरपूर ग्वार फली खाएं। यह हड्डियों व दांतों से जुड़े रोगों से बचाव करती है

पेट के लिए फायदेमंद ग्वार फली खाने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज व अपच से निजात दिलाता है

कोलेस्ट्रॉल घटाए बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए ग्वार फली को आहार का हिस्सा बनाएं। इसका सेवन करने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों से निजात मिलती है

ग्वार फली के नुकसान ग्वार फली का सेवन करने के फायदे और अधिक सेवन करने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जैसे- पेट में सूजन, उल्टी-दस्त व स्किन एलर्जी।