Poetry: “पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है…” पढ़िए दिल छलनी कर देने वाले ये शेर

Khushi Srivastava

ये इक शजर कि जिस पे न काँटा न फूल है, साए में उस के बैठ के रोना फुज़ूल है -शहरयार

ज़िंदगी के हसीन तरकश में, कितने बे-रहम तीर होते हैं -अब्दुल हमीद अदम

मैं चाहता हूँ यहीं सारे फ़ैसले हो जाएँ, कि इस के ब'अद ये दुनिया कहाँ से लाऊँगा मैं -इरफ़ान सिद्दीक़ी

फिर से ख़ुदा बनाएगा कोई नया जहाँ, दुनिया को यूँ मिटाएगी इक्कीसवीं सदी –बशीर बद्र

दाग़ दुनिया ने दिए ज़ख़्म ज़माने से मिले, हम को तोहफ़े ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले -कैफ़ भोपाली

अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को, मैं ने औरों से सुना है कि परेशान हूँ मैं -आसी उल्दनी

वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन उसे इक खूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा -साहिर लुधियानवी

वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन उसे इक खूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा -साहिर लुधियानवी

मुझ से बिगड़ गए तो रक़ीबों की बन गई, ग़ैरों में बट रहा है मिरा ए'तिबार आज -अहमद हुसैन माइल