प्रभास की फिल्म 'सालार' का जलवा रहा कायम, दूसरे दिन भी फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई
By ANJALI DAHIYA
DEC 24, 2023
साउथ एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने के साथ ही 'सालार' ने दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कमाई करके गर्दा उड़ा दिया है।
'सालार' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। 'सालार' को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
'सालार पार्ट-1 सीजफायर' के दूसरे दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आंकड़ो के अनुसार प्रशांत नील की इस मूवी ने दूसरे दिन 55 करोड़ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
जबकि पहले दिन फिल्म ने 95 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म की अब तक की कुल कमाई लगभग 145.70 करोड़ रपये हो गई है।
फिल्म 'सालार' की कहानी दो दोस्तों के इर्द गिर्द है जहां प्रभास (सालार) आपने दोस्त के लिए दुश्मनों से मार काट करते नजर आते हैं।