Samiksha Somvanshi
महाराज का पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण है जिन्हें लोग प्रेमानंद महाराज नाम से भी जानते हैं।
महाराज काफी समय तक काशी में रहे और फिर वृंदावन आ गए। प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए हजारों लोग दूर से पहुंचते हैं।
वह लोगों के सवालों और मुश्किलों का हल भी बताते हैं। कुछ समय पहले प्रेमानंद महाराज ने चेहरा और जिंदगी बदलने का तरीका बताया।
प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, जिंदगी बदलने का एक ही तरीका है, व्यायाम यानी एक्सरसाइज।
प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में कहा, 'एक साल में आप बदल जाओगे और साथ ही में एक साल में चेहरा भी बदल जाएगा।
उन्होंने कहा 'हमारी बात मान लो 4 बजे उठ कर के शौच स्नान करके यदि बीस मिनट व्यायाम करो।
'आप देखोगे की ये वरदान की तरह काम करेगा और ये तरीका दवा से बहुत बेहतर है। व्यायाम करने से कोई खर्च नहीं होता और फुर्ती अधिक आती है।
अब अगर विज्ञान की बात करें तो सभी को रोजमर्रा की लाइफ में कोई न कोई व्यायाम जरूर करना चाहिए. ताकि उनकी सेहत बेहतर है।