Khushi Srivastava
सामग्री: 1 कप बेसन, 1/2 टीस्पून हल्दी, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कप दही, 1/2 टीस्पून हल्दी, नमक, पानी
पकोड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, कटा प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं
मिश्रण में पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं। कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तलें जब तक गोल्डन ब्राउन न हो जाएं
कढ़ी बनाने के लिए एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, और नमक मिलाकर अच्छे से फेंटें
इस मिश्रण में 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं
इसे मध्यम आंच पर उबालें और इसे हल्का चलाते रहें ताकि गांठ न बनें
एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें
तड़के को कढ़ी में डालें और उसे उबलने दें। फिर तले हुए पकोड़ों को कढ़ी में डालकर 5-10 मिनट पकाएं। गरमा गरम चावल या रोटी के साथ परोसें