Lifestyle

घर पर इस रेसिपी से तैयार करें खट्टे-मीठे दही बल्ले

By- Yogita Tyagi

August 21, 2024

दही भल्ले जैसी स्वादिष्ट डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती है  

Source: Pinterest

अक्सर बाजार में खट्टे-मीठे ठंडे दही भल्ले देखकर मन ललचा जाता है और खाने को जी दौड़ता है 

Source: Pinterest

यदि आप भी बाजार जैसे दही-भल्ले अपने घर पर बनाना चाहते हैं तो इस खास दही भल्ला रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं 

Source: Pinterest

टेस्टी दही भल्ले बनाने का तरीका बहुत ही आसान होता है आइए जानते हैं इस आसान टेस्टी दही भल्ला रेसिपी के बारे में 

Source: Pinterest

दही भल्ले तैयार करने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल लेकर उसे 5 घंटे तक पानी में भिगों दें इसके बाद दाल को पानी से अलग करके इसे मिक्सर में पीसें 

Source: Pinterest

इस पीसी हुई दाल में  नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालें भल्ले को फूला बनाने के लिए इसमें सोड़ा भी मिलाएं 

Source: Pinterest

इसके बाद कढ़ाई में तेल पका कर चम्मच से पेस्ट की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इन्हें तेल में डीप फ्राई होने दें 

Source: Pinterest

जब ये गोलियां हल्की सुनहरी होने लगें तब  इन्हें पानी में भिगों दें अब दही को अच्छी तरह फेंट कर उसमें स्वादानुसार नमक ड़ाल लें 

Source: Pinterest

इसके बाद भल्लों को पानी से निकल लें और एक बर्तन में रखें अब इनपर दही इमली और हरे धनिए की चटनी भी डालें 

Source: Pinterest

इसके बाद थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक, लाल मिर्च पाउडर ड़ालकर घरवालों या मेहमानों को परोसें खुद भी मजे से खाएं 

Source: Pinterest