Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लगती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस

Anjali Dahiya

बॉलीवुड सेलेब्स के कई हमशक्ल आजकल सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं, कई हमशक्ल तो ऐसे ही, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी कंफ्यूज हो जाते हैं

इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

प्रियंका की ये हमशक्ल इंडिया में नहीं, बल्कि सरहद पार पाकिस्तानी में मिली है

प्रियंका चोपड़ा की ये हमशक्ल भी एक्ट्रेस हैं, बता दें देसी गर्ल की कार्बन कॉपी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं

उनकी हाल की फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी उनके कमेंट सेक्शन में उन्हें प्रियंका की कॉपी बुला रहे हैं

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद लोग उनके कमेंट सेक्शन में उन्हें प्रियंका चोपड़ा की कॉपी कह रहे हैं

उनकी तस्वीरों में एक्ट्रेस का चेहरा बिल्कुल भारत की देसी गर्ल जैसा लग रहा है, इन तस्वीरों में सोन्या हुसैन पिंक कलर की ड्रेस पहनें मुस्कुराते हुए साइड पोज दे रही हैं

सोन्या हुसैन एक पाकिस्तानी अदाकारा हैं, जो अब तक कई पाकिस्तानी टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, सोन्या ने 2011 में सीरीज दारीचा में एक सपोर्टिंग रोल से डेब्यू किया था

एक्ट्रेस सोन्या ने संदल कर दो, मैं हारी पिया, मेरे हमराही, शिकवा, मरासिम, निकाह, फरवा की एबीसी, नाज़ो, सुर्ख जोड़ा, किसे चाहूं और हासिल जैसे शोज में काम किया है

इसके अलावा सोन्या साल 2022 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म टिच बटन में भी काम कर चुकी हैं

सोन्या की कई तस्वीरें और पोज ऐसे हैं, जिन्हें देखकर एक पल को कोई भी धोखा खा सकता है, उनकी हाल की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन दिए हैं

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "प्रियंका चोपड़ा की पड़ोसी," वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पहली तस्वीर में आप शोभिता जैसी दिख रही थीं और दूसरी तस्वीर में समांथा जैसी