By Ritika
Feb 02, 2024
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजलिस में रह रही हैं
लेकिन अब खबर है कि उन्होंने अपना बंगला सीलन और काई की शिकायत के कारण खाली कर दिया है, साथ ही ब्रोकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है
प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद से ही इसके पूल और स्पा में दिक्कतें आने लगी थीं, वॉटरप्रूफिंग की मुश्किलों के चलते घर के हिस्सों में काई की समस्या और दूसरी मुश्किलें खड़ी हो गईं
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल को प्रॉपर्टी रिपेयर करवाने में 1.5 मिलियन डॉलर से 2.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 से 20 करोड़ रुपये तक खर्च आया है
जिस कारण कपल ने ब्रोकर के खिलाफ मुकादम दर्ज कराया है और मुकदमे में कहा है कि कपल को रिपेयर का पैसा वापस मिलना चाहिए
प्रियंका व निक ने साल 2019 में इस बंगले को लगभग 166 करोड़ रुपयों में खरीदा था, इस लग्जरी प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 9 बाथरूम, शेफ किचन, होम थिएटर, बॉलिंग एली, स्पा है